UPPBPB UP Police Constable Bharti 2022 : नया नोटिस जारी, यूपी पुलिस 26000 कांस्टेबल भर्ती के आवेदन में होगी और देरी
UP Police Constable Recruitment 2022 : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ ने एक बार फिर यूपी पुलिस में सिपाही के 26210 और फायरमैन के 172 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा एजेंसी के चयन के लिए निविदा भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. अब यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आयोजित करने के लिए निविदा भरने के इच्छुक परीक्षा एजेंसियों को 15 मार्च 2022 को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच अपना टेंडर जमा करना होगा। हालांकि भर्ती बोर्ड ने टेंडर जमा करने के लिए 22 फरवरी, 2022 की तारीख तय की थी, लेकिन केवल एक कंपनी ने टेंडर जमा किया। इसी को ध्यान में रखते हुए यूपीपीआरपीबी ने टेंडर जमा करने की नई तारीख तय की है।
भर्ती बोर्ड ने 7 जनवरी 2022 को जारी आरएफक्यू को रद्द कर दिया है और अपनी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर एक नया आरएफक्यू जारी किया है। अब इस नए आरएफक्यू की शर्तों को ध्यान में रखते हुए कंपनियों को भर्ती परीक्षा आयोजित करने के लिए टेंडर करना होगा।
पहले यह उम्मीद की जा रही थी कि भर्ती अधिसूचना 22 फरवरी 2022 के बाद जारी की जा सकती है क्योंकि उसके बाद परीक्षा एजेंसी कंपनी का चयन किया जाएगा। लेकिन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीबीपीबी) की ओर से 4 मार्च को जारी ताजा नोटिस के मुताबिक अधिसूचना जारी होने और आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार लंबा होता जा रहा है. अब यह 15 मार्च के बाद ही संभव होगा। इस भर्ती के जरिए यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 26210 और फायरमैन के 172 पदों पर नियुक्ति की जानी है।
UP Police Constable Bharti 2022 : जानें 26210 यूपी पुलिस सिपाही भर्ती में किस तरह के आएंगे प्रश्न
यूपी पुलिस कांस्टेबल 26210 भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा में करीब 20 लाख उम्मीदवारों के बैठने की उम्मीद है।
इन पदों कि लिए 12वीं पास (इंटर पास) की योग्यता मांगी जाएगी। आयु सीमा 18 वर्ष से 22 वर्ष रखी जा सकती है। एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में 5-5 वर्ष की छूट दी जाएगी। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा ओएमआर शीट पर ऑफलाइन मोड से होगी। यानी परीक्षा कंप्यूटर मोड (सीबीटी) टाइप नहीं होगी। ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न होंगे और ओएमआर शीट पर गोलों को भरना होगा। परीक्षा में जनरल नॉलेज, जनरल हिंदी, साइंस, न्यूमेरिकल, मेंटल एबिलिटी, मेंटल एप्टीट्यूड/आईक्यू और रीजनिंग एबिलिटी विषयों से प्रश्न आएंगे जो ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे।
पीईटी व पीएसटी के संभावित नियम
पिछली बार निकाली गई कांस्टेबल की 49000 रिक्तियों के पात्रता नियमों के आधार पर कहा जा सकता है कि पीईटी के नियम शायद इस बार भी वही होंगे। इसलिए पुरुष उम्मीदवारों को 25 मिनट में 4.8 किमी दौड़ने का अभ्यास करना चाहिए। वहीं, महिला उम्मीदवारों को 14 मिनट में 2.4 किमी की दौड़ लगानी होगी।
इसके अलावा पुरुष उम्मीदवारों (जनरल, ओबीसी और एससी) की ऊंचाई कम से कम 168 सेमी मांगी गई थी। छाती बिना विस्तार के 79 सेमी और फुलाए जाने पर 84 सेमी होनी चाहिए। यानी 5 सेमी का विस्तार कम से कम होना चाहिए। एसटी उम्मीदवारों को ऊंचाई में 8 सेमी और छाती में 2 सेमी की छूट दी जाएगी। महिला उम्मीदवारों की लंबाई कम से कम 152 सेंटीमीटर करने की मांग की गई थी।