
RSMSSB Livestock Assistant Recruitment 2022
RSMSSB Livestock Assistant Recruitment 2022 : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने शुक्रवार को 1136 पशुधन सहायक पदों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की। पशुधन सहायक भर्ती ( Rajasthan Pashudhan Sahayak Recruitment 2022 ) में नॉन टीएसपी के 981 और टीएसपी के 155 पद हैं। आवेदन प्रक्रिया 19 मार्च 2022 से शुरू होगी। rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 17 अप्रैल 2022 है। परीक्षा 4 जून 2022 को आयोजित की जाएगी।
पात्रता
भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान विषयों के साथ 12 वीं पास या बागवानी (कृषि), पशुपालन और जीव विज्ञान विषयों के साथ 12 वीं पास
एवं पशुधन सहायक का एक से दो वर्ष का प्रशिक्षण
आयु सीमा: इन पदों के लिए 18 से 40 वर्ष के बीच के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आयु की गणना 1 जनवरी 2023 से की जाएगी।
आयु में छूट नियम
– राजस्थान राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और सबसे पिछड़ा वर्ग के पुरुष – 5 वर्ष
– सामान्य वर्ग की महिलाएं और राजस्थान राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाएं – 5 वर्ष
– राजस्थान राज्य की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग की महिलाएं – 10 वर्ष
पूरा नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
वेतनमान – पे मैट्रिक्स लेवल-8, 26300-85500
आवेदन शुल्क
सामान्य व क्रीमीलेयर पिछड़ा व अति पिछड़ा वर्ग – 450 रुपये
नॉन क्रीमीलेयर पिछड़ा व अति पिछड़ा वर्ग व ईडब्ल्यूएस- 350 रुपये
एससी व एसटी – 250 रुपये