MP Police Constable Result , Cut Off : जारी होने वाला है एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट, देखें संभावित कटऑफ

MP Police Constable Result 2022 : एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परिणाम बहुत जल्द मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (एमपीपीईबी) की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जारी किया जाएगा। लगभग 12 लाख उम्मीदवार परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं। मप्र पुलिस में 6000 कांस्टेबल के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा (कंप्यूटर आधारित) 17 फरवरी को ही संपन्न हो गई थी। रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर की भी जारी की जाएगी। इसी के आधार पर रिजल्ट जारी किया जाएगा.
जानिए क्या हो सकती है कटऑफ
कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में सामान्य श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए कटऑफ 79 अंकों तक जा सकती है। नेगेटिव मार्किंग नहीं होने से कटऑफ ज्यादा रहने की संभावना है। वहीं सामान्य वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए कटऑफ 72 हो सकती है।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक संभावित कटऑफ
कैटेगरी पुरुष महिला
जनरल 79 72
ओबीसी 76 69
एससी 71 65
एसटी 65 59
रिजल्ट नॉर्मलाइजेशन पद्धति से निकाला जाएगा
लिखित परीक्षा कई पालियों में आयोजित की जा रही है, इसलिए इसका परिणाम सामान्यीकरण पद्धति से घोषित किया जाएगा। मार्क्स नॉर्मल होंगे। दरअसल अलग-अलग शिफ्ट के प्रश्न पत्र अलग-अलग होंगे। प्रश्न पत्रों के कठिनाई स्तर में एकरूपता लाने के लिए अंक सामान्यीकरण का सूत्र व्यापक रूप से अपनाया जाता है। परीक्षा में उपस्थित हुए सभी उम्मीदवारों के अंक एक सूत्र के अनुसार सामान्य किए गए हैं।