
RSMSSB VDO Result 2021-2022 :
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) बहुत जल्द वीडीओ भर्ती लिखित परीक्षा का परिणाम जारी करने जा रहा है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे. बताया जा रहा है कि प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट इसी हफ्ते जारी किया जा सकता है. यह परीक्षा ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) के 3896 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही है. इससे पहले 31 जनवरी को प्रारंभिक लिखित परीक्षा की आंसर की जारी की गई थी। इस पर 4 फरवरी तक आपत्तियां मांगी गई थी। परीक्षा 27 और 28 दिसंबर को दो-दो पालियों में आयोजित की गई थी।
प्रीलिम्स क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। वीडीओ मुख्य परीक्षा मई 2022 में आयोजित की जाएगी। चयन बोर्ड ने पहले ही मुख्य परीक्षा पाठ्यक्रम जारी कर दिया है।
वीडीओ मुख्य परीक्षा 100 अंकों की होगी। 2 घंटे की परीक्षा में 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे। निगेटिव मार्किंग होगी। गलत उत्तर देने पर एक तिहाई अंक काटे जाएंगे।
मुख्य परीक्षा में भारत और राजस्थान के विशेष संदर्भ में करेंट अफेयर्स, भूगोल और प्राकृतिक संसाधन, कृषि और आर्थिक विकास, इतिहास और संस्कृति से प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अलावा राज्य जिला तहसील पंचायत स्तर पर सामान्य मानसिक योग्यता, तर्कशक्ति, अंग्रेजी, हिंदी, गणित, कंप्यूटर बेसिक, राजस्थान की प्रशासनिक संरचना से भी प्रश्न पूछे जाएंगे।
भर्ती परीक्षा का आयोजन
कम्प्यूटर अनुदेशक – मई-जून 2022
ग्राम विकास अधि कारी मेन्स – मई
एपीआरओ 24 अप्रैल
जेईएन भर्ती 7, 8 व 9 मई
प्रयोगशाला सहायक भर्ती 4 जून
कनिष्ठ अभियंता कृषि अभियांत्रिकी 18 व 19 जून
पशुधन सहायक जुलाई
तहसील राजस्व, कनिष्ठ लेखाकार सितंबर
वनपाल व वनरक्षक अक्टूबर
सुपरवाइजर महिला अधिकारिता नवंबर
कनिष्ठ सहायक/लिपिक ग्रेड II दिसंबर