UP Police Recruitment 2022 : यूपी पुलिस में SI समेत 1768 पदों पर भर्ती का तोहफा

UP Police Recruitment 2022 :वर्ष 2022 में भी यूपी पुलिस में बंपर भर्ती का सिलसिला जारी रहेगा। ये भर्तियां एसआई की 9534 और कांस्टेबल की 26000 भर्ती प्रक्रिया से अलग हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) जल्द ही यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के 829 पदों के लिए नई रिक्तियां जारी कर सकता है। सब-इंस्पेक्टर सिविल पुलिस 2021 की सीधी भर्ती के तहत 829 पद खाली होंगे। इस पर कार्रवाई की जा रही है।
इसके अलावा यूपी पुलिस क्लर्क, लेखा एवं गोपनीय सहायक संवर्ग भर्ती 2021 के तहत 243 पदों पर वैकेंसी होगी। इस पर भी काम चल रहा है। वर्तमान में भी एसआई गोपनीय भर्ती 2020, एएसआई क्लर्क भर्ती 2020, एएसआई लेखाकार भर्ती 2020, सतर्कता प्रतिष्ठान एसआई गोपनीय और क्लर्क भर्ती के कुल 1329 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। 243 पदों पर भर्ती इससे अलग होगी.
यूपी पुलिस में कंप्यूटर प्रोफेशनल्स के लिए भी नौकरी के अवसर पैदा होंगे। कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए भर्ती 2021 के तहत 693 पदों पर भर्ती की जाएगी. इसको लेकर भर्ती बोर्ड ने कहा है कि परीक्षा संचालन एजेंसी (कार्यकारी निकाय) का चयन कर लिया गया है। अब आगे की प्रक्रिया चल रही है। इतना ही नहीं कंप्यूटर प्रोग्रामर भर्ती 2020 के तहत 3 पदों पर भी वैकेंसी निकली हैं। इस पर भी कार्रवाई चल रही है
Bihar STET Result 2019: बिहार बोर्ड ने एसटीईटी 2019 का रिजल्ट कार्ड किया जारी
Assam Rifles Recruitment Rally 2022: राइफलमैन जीडी के पदों पर निकली वैकेंसी, ऐसे करना है आवेदन
UGC NET Final answer key 2021 : NTA ने जारी की यूजीसी नेट फाइनल आंसर-की, Direct Link