GATE 2022 आंसर की आज जारी होगी, ऐसे करें चेक
GATE 2022 Answer Key : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), खड़गपुर सोमवार, 21 फरवरी, यानी आज GATE 2022 उत्तर कुंजी जारी करेगा। जो उम्मीदवार GATE 2022 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे उत्तर कुंजी GATE की आधिकारिक वेबसाइट Gate.iitkgp.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
अभ्यर्थी मंगलवार, 22 फरवरी से शुक्रवार, 25 फरवरी तक उत्तर कुंजी पर आपत्ति उठा सकते हैं। उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न के लिए 500 रुपये का शुल्क देना होगा, जिस पर उन्हें आपत्ति है।
GATE 2022 Answer Key: यहां डाउनलोड करें
गेट 2022 की आधिकारिक वेबसाइट Gate.iitkgp.ac.in पर जाएं
आईडी और पासवर्ड या ईमेल आईडी और पासवर्ड के साथ लॉगिन करें
उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
उत्तर कुंजी की जांच करें और यदि कोई हो तो आपत्तियां उठाएं।
भविष्य के संदर्भ के लिए हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
GATE 2022 परिणाम गुरुवार, 17 मार्च, 2022 को ऑनलाइन घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार सोमवार, 21 मार्च, 2022 से अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।